मथुरा में 30 जून शाम छह बजे 2.5 लाख लीटर पानी की क्षमता वाली टंकी बताशे की तरह ढह गई। इसका बुधवार को एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला घर पर बैठी आटा गूंथ रही है। बच्चे खेल रहे हैं। अचानक तेज आवाज हुई और घर के अंदर गंदा पानी भर गया। महिला और पुरुष बच्चों को लेकर अंदर की तरफ भागते हैं। दृश्य बड़ा ही डरावना है।