मथुरा के थाना जमुनापार और थाना जैत पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक टेम्पो चालक की बेरहमी से हत्या कर लूट को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।