मथुरा में नवम्बर माह में चलाए गए यातायात माह का सोमवार को महुअन टोल पर विधिवत समापन किया गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की। सीओ ट्रैफिक प्रीतमपाल सिंह ने बताया कि इस माह में 21981 छात्र-छात्राओं को यातायात संबंधी नियम बताए गए। जनपद के मुख्य तिराहों, चौराहों व अन्य स्थानों पर लोगों को 17867 पम्पलेट वितरित कर उनको जागरूक किया गया।