फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वांछित को पकड़ने गए दरोगा पर हमला...पुलिस ने सिखाया सबक, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

अरुन पाराशर Updated Sun, 07 Dec 2025 12:33 PM IST

थाना डीग के गांव इकलैरा में फरार आरोपियों की तलाश में पहुंची थाना गोवर्धन पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी संजय को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। जबकि दो आरोपियों को थाना डीग पुलिस ने दिन में गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार रात कुंजीलाल तिराहा पर थाना गोवर्धन पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस के रोकने पर फायर कर दिया और बाईपास की ओर भागे। पुलिस टीम ने पीछा कर जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। दूसरा बदमाश अंधेरे में भाग गया। गिरफ्तार आरोपी संजय उर्फ आकाश गांव इकलैरा राजस्थान में गोवर्धन पुलिस टीम पर हुए हमले में शामिल था। बता दें, 5 दिसंबर को गोवर्धन पुलिस अपहरण के वांछित आरोपी को पकड़ने इकलैरा गांव गई थी। गिरफ्तारी के दौरान संजय ने अपने साथियों के साथ पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इसमें थाना गोवर्धन के उप निरीक्षक नितिन त्यागी घायल हो गए थे। आरोपी के पास से एक तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस, एक बाइक बिना नंबर की बरामद हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें