मथुरा के जिला अस्पताल में आग लगने की सूचना से मरीज और स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। मरीजों ने उस समय राहत की सास ली, जब उन्हें पता चला कि ऑक्सीजन प्लांट के इलेक्ट्रिक बोर्ड में हल्की सी चिंगारी निकली थी, जिसे फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने बुझा दिया था। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नीरज अग्रवाल ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट के इलेक्ट्रिक बोर्ड से चिंगारी निकली थी। सुरक्षा की दृष्टिसे फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी।