फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ब्रज की होली...श्रीगोदा हरिदेव मंदिर में ठाकुर बैकुंठनाथ भगवान ने खेली होली

अरुन पाराशर Updated Sat, 08 Mar 2025 11:04 PM IST

वृंदावन के वैष्णव संप्रदाय के श्री गोदा हरिदेव मंदिर दिव्यदेश में 21 वें ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत षष्ठम दिवस पर होलिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। फाल्गुन शुक्ल नवमी पर ठाकुर बैकुंठनाथ भगवान कांच के विमान पर सवार होकर भक्तों के साथ होली खेलने निकले। श्वेत वस्त्रधारी सेवायत पुजारियों ने सोने-चांदी की पिचकारियों से टेसू के फूलों से बने प्राकृतिक रंगों की बौछार कर भक्तों को रंगों में सराबोर कर दिया। भक्तों ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए और भजन-कीर्तन के मधुर सुरों के बीच होली के आनंद में झूमते हुए ठाकुरजी के दर्शन किए। पूरे मंदिर परिसर में रंगों और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें