फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हरियाली तीज पर हिंडोला महोत्सव की झांकी...श्रद्धालु हुए भाव विभोर

बलदेव। हरियाली तीज पर श्री दाऊजी मंदिर में हिंडोला महोत्सव के दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। हिंडोला महोत्सव की अनूठी परंपरा है। हिंडोला दर्शन एकादशी से रक्षाबंधन तक चलेगा। पद गायन में राधे झूलन पधारो, झुक आये बदरा…आदि समाज गायन की आवाज से प्रांगण गूंज उठा । हिंडोला दर्शन की मनोहारी झांकी देख श्रद्धालु धन्य हो गये। समाज गायन प्रतिदिन हो रहा है, हिंडोला दर्शनों को भारी भीड़ उमड़ रही हैं। श्री दाऊजी के विशाल स्वरूप को स्वर्ण जड़ित हिंडोले में स्वर्ण जड़ित दर्पण में झूला कर परंपरा का निर्वहन होता है, श्री दाऊजी का विशाल व मनोहारी विग्रह आठ फुट ऊंचा व साढे तीन फुट चौडा है। सात शेषनाग हैं। विशाल विग्रह को झूला-झुलाना असंभव है। श्री विग्रह के सामने जगमोहन में विशाल स्वर्ण जड़ित हिंडोला स्थापित कर श्रीदाऊजी को स्वर्ण जडित दर्पण के माध्यम से झूला-झुलाया जाता है। आरती से पूर्व दर्पण में छवि को झुलाया जाता है। आरती के पश्चात मुकुट व मुरली को रखा जाता है, बलदेवजी की छवि दिखाई देती है। श्रद्धालु झांकी के दर्शन कर धन्य हो रहें हैं। इस दौरान रामनिवास शर्मा, बंटी पुजारी, सेवायत बलदेव पांडेय, पवन, हरिनारायण, दाऊदयाल पांडेय, भविष्य पांडेय, युधिष्ठिर पांडेय, सुखदेव पांडेय आदि सेवायत थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें