फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टीबी उन्मूलन में विद्यार्थियों की अहम भूमिका, स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम

मथुरा। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल, छाता में क्षय रोग (टीबी) विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल गौरव देशमा ने विद्यार्थियों को टीबी के कारण, लक्षण, उपचार एवं बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत और प्रभावशाली जानकारी दी। प्रिंसिपल गौरव देशमा ने बताया कि टीबी एक संक्रामक रोग है जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है, लेकिन इसका उपचार पूरी तरह संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि यदि तीन सप्ताह से अधिक खांसी हो, वजन घटे या बुखार बना रहे तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें