मथुरा के मांट में यमुना एक्सप्रेस-वे के जाबरा टोल प्लाजा से मांट पुलिस और आयकर विभाग की टीम ने एक कार से डेढ़ करोड़ रुपये एवं 450 ग्राम सोने के बिस्कुट बरामद किए हैं। आयकर विभाग की टीम को रुपये गिनने में दो घंटे लग गये। व्यवसायी दिल्ली से चांदी लाकर आगरा में बेचने के बाद रुपये लेकर वापस जा रहा था।