मथुरा जिले में बिजली सुधार और हाईटेक व्यवस्था की दिशा में विद्युत निगम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की संख्या अब एक लाख के पार पहुंच गई है। इस सफलता पर सोमवार को मुख्य अभियंता कार्यालय में केक काटकर खुशी मनाई गई। सोमवार को मुख्य अभियंता राजीव गर्ग के कार्यालय में स्मार्ट मीटर के एक लाख वें उपभोक्ता मोतीकुंज एक्लेव निवासी पवन भारद्वाज ने काटा। मुख्य अभियंता ने पवन भारद्वाज को बधाई दी। इस दौरान मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने कहा कि यह उपलब्धि टीम की मेहनत और उपभोक्ताओं के निगम पर बढ़ते भरोसे का परिणाम है। स्मार्ट मीटर न केवल रीडिंग की समस्या को खत्म करेंगे, बल्कि उपभोक्ताओं को मोबाइल ऐप के जरिए अपनी बिजली खपत पर नजर रखने की सुविधा भी देंगे। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य का रखा ख्याल रखने के लिए एक स्वास्थ्य शिविर में भी लगाया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर और आंखों की जांच की गई। कर्मचारियों और अधिकारियों के स्वास्थ्य की जांच वंदना सिंह की देखरेख में की गई। इस दौरान स्मार्ट मीटर लगाने वाली जीएमआर कंपनी के प्रोजेक्ट हेड देवेंद्र शर्मा, अधीक्षण अभियंता (शहरी) मुदित तिवारी, अधीक्षण अभियंता द्वितीय सत्य प्रकाश पांडेय, तृतीय सुरेश कुमार सिनोरिया, साक्षी चौधरी, राजेंद्र गुलानी, इरफान बेग आदि मौजूद रहे।