मथुरा के चौमुहां कस्बे के पथवारी मंदिर पर कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गई। मंदिर से शुरू हुई कलश शोभायात्रा कस्बे के दाऊद थोक, मारूफ, मनी, थमू, जुझार, महाराणा प्रताप चौक होती हुई मंदिर स्थल पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में 108 महिलाएं सिर पर मंगल कलश लिए चल रहीं थीं। श्रद्धालु बैंडबाजे की धुन पर थिरकते चल रहे थे। कथा में व्यासपीठ से भगवताचार्य दिनेश शास्त्री प्रवचन करेंगे। प्रथम दिन उन्होंने कहा कि भागवत श्रवण से मनुष्य के सभी पापों का नाश हो जाता है। 6 अक्तूबर को पूर्णाहुति व भंडारे के साथ कथा संपन्न होगी। इस मौके पर महंत दाऊजी भगत, पंडित हेमंत शर्मा, धर्मवीर शर्मा, शिवराम सिंह, नारायण हरि, छोटू शर्मा, प्रेमचंद शर्मा, रामवीर सिंह, हरिओम भगत, गिर्राज सिंह आदि मौजूद रहे।