तीर्थनगरी मथुरा के बरसाना में राधाष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। अब से कुछ घंटों बाद श्रीराधारानी अवतरित होंगी। इस पल का साक्षी बनने के लिए देश-दुनिया से लोग पहुंचे हैं। बरसाना में अपार जनसमुदाय को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात है। इस मौके पर श्रीराधारानी के अवतरित होने से पूर्व नंदगांव से समाजी लोग बधाई देने पहुंचे। उनको मंदिर में बधाई गायन का लड्डू प्रसादी स्वरूप दिया गया।