मथुरा के डैंपियर नगर स्थित रामाश्रम सत्संग भवन में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक सत्संग का समापन किया गया। सत्संग में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने गुरु आलोक कुमार से विदाई की अनुमति मांगी। गुरु आचार्य आलोक कुमार ने बताया कि सत्संग की स्थापना गृहस्थ लोगों को अध्यात्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने के लिए की गई। उन्होंने आगे बताया कि विश्व भर में कई स्थानों पर समय-समय पर सत्संग का आयोजन होता रहता है। सत्संग में लाखों की संख्या में शिष्य आते हैं। अध्यात्म के रास्ते पर चलकर सुख, शांति और समृद्धि को प्राप्त करते हैं।