मथुरा में वाहन से कूड़ा उठाने जा रहा सफाई कर्मचारी रास्ते में ही हार्ट अटैक आने से अचेत होकर गिर गया। सूचना मिलने पर अन्य साथियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सफाई कर्मियों ने एकजुट होकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही एक सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग की।