फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रालोद मुखिया की रैली सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों ने झोंकी ताकत, कार्यकर्ताओं से की ये अपील

अरुन पाराशर Updated Sat, 15 Nov 2025 03:27 PM IST

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी रविवार को कोसीकलां में जनसभा करने आ रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने जनसभा व रैली में रिकार्ड भीड़ जुटाने में पूरी ताकत झोंक दी है। हर रोज बैठकें कर कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में पहुंचने की अपील की जा रही है। राजमार्ग पर रालोद नेता जगदीश सुपानिया के कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने बताया कि रालोद मुखिया जयंत चौधरी के नेतृत्व में रविवार को विशाल जनसभा होगी। इसमें पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में घोषणा भी होगी। ये काम भगवान श्रीकृष्ण की धरती और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की भूमि पर होगा। आगामी चुनावों को लेकर मंथन किया जाएगा। पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह ने कहा हम लोकदल की तीसरी पीढ़ी के नेता के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील की। राष्ट्रीय महासचिव यशपाल बघेल, जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर, प्रदेश महासचिव ओड़ी त्यागी, प्रदेश महासचिव (किसान प्रकोष्ठ ) अमित त्यागी आदि माैजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें