मथुरा के बलदेव में खडैरा घाट पर यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में बलदेव वासियों ने बाढ़ का पानी बढ़ने पर यमुना मैया का गुणगान किया। गुहार लगाते हुए कहा कि ब्रज को बचाओ यमुना मैया अब तो बहुत हो गया। बलदेव निवासी बलदेव पांडेय अपनी टीम के साथ खडैरा घाट पर पहुंचे। पूजा अर्चना कर यमुना मैया का गुणगान करते हुए कहा कि ब्रज में कान्हा का जन्मोत्सव मनाया गया। ब्रज के राजा श्री दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। अब यमुना मैया अपना स्वरूप दिखा रहीं हैं। सभी ने यमुना मैया से रहम की प्रार्थना की।