फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में सकारात्मक बदलाव सामूहिक प्रयास से ही संभव : लक्ष्मी नारायण

Arun Parashar Updated Wed, 02 Sep 2026 09:55 PM IST

मथुरा के कोसीकलां में सामाजिक कुरीतियों और दहेज प्रथा के विरोध में 6 सितंबर को मंडकोला गांव में होने वाली 52 पालों की महापंचायत की तैयारियों को लेकर बुधवार को कोकिलावन में छह पालों की पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में विभिन्न गांवों की सरदारी ने महापंचायत की रूपरेखा तैयार की। मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने बताया कि महापंचायत में दहेज प्रथा, मृत्यु भोज, भात-छूछक, तेज संगीत, नशाखोरी, डीजे और फिजूलखर्ची जैसी कुरीतियों को समाप्त करने पर चर्चा होगी। चौधरी ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव केवल चर्चाओं से नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास और ठोस निर्णयों से संभव है। महापंचायत में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ बड़े फैसले लेने के साथ उन्हें धरातल पर लागू करने की रणनीति भी तैयार की जाएगी। नंदगांव नगर पंचायत अध्यक्ष भीम चौधरी, कुंवरचंद रावत, पूर्व चेयरमैन जगपाल सिंह, सरमन सिंह, कश्यप देव सिंह ने कहा कि मृत्यु भोज, भात-छूछक और अन्य सामाजिक आयोजनों में बढ़ती प्रतिस्पर्धा भी परिवारों को अपनी क्षमता से अधिक खर्च करने के लिए मजबूर करती है। मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने बताया कि महापंचायत में तय किया जाएगा कि इन फैसलों को गांवों और पाल स्तर तक किस प्रकार लागू कराया जाए। सभी पालों के लोग 6 सितंबर को सुबह 10 कोटवन बार्डर पर एकत्रित होकर से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। जाटव समाज की ओर से जयवीर सिंह ने पंचायत को समर्थन दिए जाने की घोषणा की। बैठक में ऊधम सिंह फौजदार, देवेंद्र चौधरी, निक्की चौधरी, मनोज फौजदार, कर्मवीर सिंह, विवेक चौधरी, टेकराम चौधरी, हेमराज चौधरी, पवन फौजदार, जयवीर सिंह, ऊधम सिंह आदि थे। अध्यक्षता जानकीदास महाराज व संचालन डालचंद चौधरी ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें