फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तहसील की पार्किंग में खड़ी बाइक में लगी आग, दमकल ने पाया लपटों पर काबू

मथुरा के सदर तहसील की पार्किंग में खड़ी बाइक में अचानक से भीषण आग लग गई। आनन-फानन मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया लेकिन जब तक बाइक पूरी तरह से चलकर राख हो चुकी थी। थाना रिफाइनरी के गांव धाना जीवना के रहने वाले अश्विनी कुंतल ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे वह अपनी बहन आशा के साथ सदर तहसील में किसी आवश्यक कार्य से आए हुए थे। उन्होंने अपनी बाइक को पार्किंग परिसर के अंदर खड़ा किया था। कुछ देर बाद अचानक से शोर सुनने के बाद जब वह बाहर आए तो देखा कि उनकी बाइक रोड पर खड़ी हुई जल रही थी। यह देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। जब तक बाइक पूरी तरह से जल चुकी थी। अश्विनी कुंतल ने पार्किंग स्टाफ पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बाइक को पार्किंग के अंदर खड़ा किया था फिर बाइक पार्किंग से बाहर रोड पर कैसे आ गई और कैसे आग लगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें