मथुरा में एसआईआर को लेकर रविवार को जिले के दो हजार से अधिक स्थानों पर मेगा कैंप लगाया गया। इस दौरान मतदाताओं की त्रुटियों को सुधारा गया। नए मतदाताओं के लिए फॉर्म भरवाए गए। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि मतदाताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान और मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए मेगा शिविर लगाया गया। निर्वाचन विभाग ने अपील की है कि जिन मतदाताओं के फाॅर्म अधूरे हैं, वे बीएलओ से संपर्क कर अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं। यदि नोटिस मिलता है, तो उसे नजरअंदाज न करें और निर्धारित समय के भीतर बूथ या तहसील स्तर पर संपर्क करें।