विजयदशमी के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। एक तरफ जहां रावण दहन की तैयारियां जोरों पर थीं, वहीं दूसरी ओर यमुना किनारे स्थित 'जयश्री लंकेश मंदिर' में सारस्वत समाज के लोगों ने रावण (लंकेश) की पूजा-अर्चना कर जगह-जगह हो रहे पुतला दहन का कड़ा विरोध किया।