उत्तर रेलवे के दिल्ली-आगरा मुख्य रेल मार्ग पर मंगलवार रात एक मालगाड़ी के लगभग 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना के कारण दिल्ली-आगरा रूट पर ट्रेनों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हादसा वृंदावन रोड और आझई स्टेशन के बीच मंगलवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच हुआ। कोयला लदी इस मालगाड़ी के डिब्बों के पलटने और आड़े-तिरछे हो जाने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।