फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मथुरा में सराफ को लूटने वाले तीन बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से तीनों घायल

भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Aug 2024 03:36 PM IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा में दिनदहाड़े सराफ से लूट करने वाले बदमाशों की मंगलवार रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तीन बदमाशों के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। तीनों को अस्पताल लेकर गई। बदमाशों ने फरह थाना क्षेत्र के सेरसा-भूडरसू मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास वारदात को अंजाम दिया था। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रविवार दोपहर हाईवे क्षेत्र की डीएस भड़ाना नगर, पूनम विहार कॉलोनी के रहने वाले सराफ सुरेश चंद सोनी के साथ हुई लूट के माल सहित लुटेरे माल बिक्री को जा रहे हैं। फरह इंस्पेक्टर कमलेश सिंह, स्वाट टीम प्रभारी अभय शर्मा, सर्विलांस प्रभारी विकास शर्मा अपनी-अपनी टीमों को लेकर परखम-ओल मार्ग से नगला जट्टा जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी को खड़े हो गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें