तीर्थनगरी मथुरा के मांट विकास खंड क्षेत्र के पानीगांव ग्राम पंचायत स्थित जूनियर माध्यमिक विद्यालय पानी से घिर गया। बारिश के बाद पास में बना तालाब ओवरफ़्लो हुयआ तो पानी विद्यालय में भर गया। इससे बच्चों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानाध्यापक नंद किशोर आर्य ने बताया कि स्कूल में पानी भर जाने की शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से की है। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जलभराव होने की वजह से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ग्राम प्रधान सुभाष पहलवान ने बताया कि बारिश के पानी के चलते तालाब ओवरफ्लो हो गया है। पानी को निकाला जा रहा है।