उत्तर प्रदेश के मथुरा के राया में गुरुवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें अनिल पहलवान और मनोज पहलवान के मध्य हुई कुश्ती में अनिल विजयी रहे। योगेंद्र पहलवान विष्णु के मध्य कुश्ती में योगेंद्र विजयी रहे। छोटू राया और सोनू तिरवाया के मध्य छोटू विजयी रहे। अमन और कृष्णा के मध्य कुश्ती में अमन विजयी रहे। वहीं तमाम छोटी बड़ी कुश्तियां लड़ी गईं। देखने वाले लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही।