राधारानी का गांव बरसाना होली के रंगों में सराबोर होकर झूम रहा है। यहां होने वाली विश्व प्रसिद्ध लड्डूमार होली के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। बरसाना के श्रीजी महल से नंदगांव के नंदभवन में होली का निमंत्रण सखियों के हाथ पहुंचेगा। होली का निमंत्रण स्वीकारते ही बरसाना में लड्डू बरसेंगे।