आगरा के बोदला-लोहामंडी रोड स्थित पार्क वैली अपार्टमेंट में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। इसमें सुग्रीव मित्रता एवं लंका दहन की कथा सुन श्रोता भाव-विभोर हो गए। कथा व्यास पंडित मनीष शास्त्री ने श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कराया। कहा कि मां सीता की खोज करते हुए राम-लक्ष्मण किष्किंधा पर्वत पर पहुंचे और हनुमान जी के माध्यम से उनकी मित्रता सुग्रीव से हुई। मित्रता के दौरान भगवान राम और सुग्रीव अग्नि को साक्षी मानकर हर सुख-दुख में सहायता देने का वचन देते है। परीक्षित अजय सिन्हा, राजकुमार सक्सेना, मोनू, सुनील कुमार जैन, प्रीति सक्सेना, शशि गोयल, मीना जैन, संध्या वशिष्ट, भारती अग्रवाल, सोनू गोयल, आनंद जैन, अभिषेक सक्सेना, ममता गोयल, अमन सक्सेना आदि मौजूद रहे।