फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मकर संक्रांति पर दाऊजी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, सामूहिक भोग प्रसाद किया ग्रहण

अरुन पाराशर Updated Wed, 14 Jan 2026 07:57 PM IST

मथुरा के बलदेव में मकर संक्रांति एवं एकादशी पर्व पर श्री दाऊजी महाराज मंदिर में छप्पन भोग दर्शनों को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से शाम तक मंदिर भक्तिमय वातावरण व श्री दाऊजी महाराज की जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने श्री दाऊजी महाराज के छप्पन भोग प्रसाद के दिव्य दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। विशेष छप्पन भोग भगवान को लगाया गया। मंदिर आकर्षक ढंग से सजाया गया। सामूहिक भोग महाप्रसादी का आयोजन मुख्य आकर्षण रहा। सेवायत केशवदेव शास्त्री व राजेन्द्र प्रसाद पांडेय ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांडेय समाज के लोगों ने मंदिर परिसर में सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जो अपने आप में अनूठी परंपरा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें