फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाड़ी का पंचर जुड़वाने जा रहे हेल्पर की सड़क दुर्घटना में मौत

मथुरा के राया थाना क्षेत्र में गाड़ी के टायर का पंचर जुड़वाने जा रहे हेल्पर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची और परिजन को जानकारी दी। परिजन जिला अस्पताल से निजी अस्पताल के लिए घायल को ले जा रहे थे। इसी बीच हेल्पर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि राया थाना क्षेत्र के नगला हर निवासी 19 वर्षीय दीपू कुमार मंगलवार को राय-सादाबाद रोड से होकर गुजर रहे थे। रास्ते में गाड़ी का टायर पंचर हो गया। दीपू ने गाड़ी का टायर खोला और पंचर जुड़वाने के लिए दुकान पर पहुंचा। यहां अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल आई। यहां से निजी अस्पताल में ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें