मथुरा के वृंदावन में श्री बांकेबिहारी मंदिर का खजाना (तोषखाना) 54 वर्ष के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया था। दूसरे दिन भी रविवार को टीमों ने खजाने की तलाश की। इस दाैरान खजाने से सोने-चांदी की छड़ियां मिलीं हैं। सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि लगातार दूसरे दिन बांकेबिहारी मंदिर का तोषखाना खोला गया। इस दाैरान टीम को सोने-चांदी की छड़ियां मिलीं हैं। इनमें तीन चांदी और एक सोने की छड़ी है। टीम को खजाने से कुछ रत्न भी मिले हैं। इसके साथ ही तीन तांबे के सिक्के मिले हैं, जिन पर वर्ष 1942 अंकित हैं। टीम को कुछ सोने के सिक्के और कुछ नग भी खजाने से मिले हैं। सभी सामान की लिस्ट तैयार हो रही है।