मथुरा के गेस्ट हाउस में प्रेमिका ने अपने प्रेमी को बुलाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद प्रेमिका तो फरार हो गई, लेकिन लाश को देखकर गेस्ट हाउस संचालक घबरा गया। उसने लाश को रजाई में लपेटकर बाइक से ले जाकर दूर फेंक दिया। पुलिस की जांच में ये खेल पकड़ गया, जिसके बाद उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।