गोवर्धन। बीती रात गोवर्धन के डीग अड्डा स्थित आरव ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नकदी और सोने चांदी का सामान चुरा ले गए। हालांकि तिजोरी का ताला नहीं टूटा। पुलिस घटना की जांच कर रही है। दाऊजी वर्मा निवासी गोवर्धन की डीग अड्डा पर ज्वैलर्स की दुकान है। सोमवार शाम दुकानदार ताला लगाकर गया। सुबह दुकान के ताले टूटे मिले तो आवाक रह गया। सूचना पर मौके पर थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरे देखे। दाऊजी वर्मा के अनुसार करीब 22 ग्राम सोने के आभूषण, करीब दो किलो चांदी के आभूषण व पांच सौ रुपए नकद चोरी हुई है। पीड़ित ने थाना गोवर्धन में घटना का प्रार्थना पत्र दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।