फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में 41 लाख का गांजा पकड़ा, ओडिसा से मेवात जा रही थी नशे की खेप; दो गिरफ्तार

Arun Parashar Updated Mon, 04 May 2026 09:17 PM IST

मथुरा में ओडिसा से स्क्रैप में छुपाकर मेवात ले जाए जा रहे गांजे को नारकोटिक्स विभाग ने पकड़ लिया। नारकोटिक्स टीम एवं फरह पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर महुअन टोल पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक ट्रक आगरा की ओर से स्क्रैप भर के आता दिखाई दिया। टीम ने ट्रक को रुकवाया और तलाशी ली तो स्क्रैप के बीच में दबा 83 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 41 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से पुन्हाना मेवात निवासी ट्रक चालक अशोक और सतीश को पकड़ लिया है। गांजे को कतरन भरे स्क्रैप में छुपा कर रखा गया था। नारकोटिक्स आगरा के सीओ उमेश पवार ने बताया कि गांजे को मेवात निवासी मिंटू के पास पहुंचाना था। उन्होंने बताया कि टीम तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें