फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ब्रज की होली देखने आए दोस्तों को कार ने मारी टक्कर, एक की माैत

अरुन पाराशर Updated Fri, 07 Mar 2025 12:07 AM IST

मथुरा में ब्रज की होली देखने के लिए भरतपुर से आए दो मित्रों को बुधवार की रात को कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजन को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि भरतपुर के कुम्हेर थाने के गांव बाबैन निवासी देवेश (21) अपने दोस्त मयंक के साथ ब्रज की होली देखने के लिए बुधवार को घर से निकले थे। हाईवे थाने के पास भरतपुर कट पर बस से उतरे और टाउनशिप क्षेत्र में रहने वाली अपनी बुआ के घर जाने को टेंपो का इंतजार करने लगे। तभी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में देवेश की मौत हो गई, जबकि मयंक चोटिल हो गया। मयंक ने पुलिस और परिजन को सूचना दी। सूचना पर परिजन रात को ही थाने पहुंच गए। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मयंक ने बताया कि टेम्पो का इंतजार कर रहे थे। तभी किसी ने बताया कि नरहोली पुल के नीचे से टेंपो मिलेगा। इसके कारण वह पैदल जा रहे थे। तभी कार ने टक्कर मार दी। देवेश के पिता भूपेंद्र ने बताया कि उनका बेटा 12 वीं का छात्र था। पढ़ने में काफी होशियार था। बेटे की मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें