मथुरा के वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित श्यामकुटी फार्म हाउस में हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। थाना वृंदावन पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गए। इलाज के लिए आरोपियों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।