फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बारिश ने बढ़ाई चिंता, मंडी में किसान बोले- फसल की लागत भी नहीं निकल रही

Arun Parashar Updated Sat, 04 Apr 2026 04:50 PM IST

मथुरा में बीती रात आई बारिश ने किसानों की पीड़ा को दोगुना कर दिया है। खेतों में खड़ी फसल जलमग्न हो गई है। मंडी में अनाज लेकर आए किसानों को उसकी कीमत मिलने में भी मुश्किल सामने आ रही है। जनपद की फल, सब्जी और गल्ला मंडी में अनाज लेकर आए किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दीं। राल से आए किसान विजयपाल सिंह ने बताया कि गेहूं की फसल को चार बार पानी देना होता है जबकि इस बार रजवाहे में पानी कम आने के कारण फसल को तीन बार ही पानी लगा सके है। इसके साथ ही डीएपी की कालाबाजारी ने भी किसने की कमर तोड़ दी है। यूरिया के साथ दुकानदार जबरिया कीटनाशक दवाएं बेच रहे है। किसानों को उनकी लगाई हुई लागत भी नहीं मिल पा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें