फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आर्मी में जाने का सपना नहीं हुआ पूरा, तो धारण किया वैराग्य...कान्हा की भक्ति में लीन छोटू दास की ये है कहानी

धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Jan 2026 07:33 PM IST

आर्मी की कई बार भर्ती देखने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो युवक ने घर-बार त्याग दिया और कृष्ण भक्ति में लीन हो गया। इस समय बाबा की कृष्ण भक्ति सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। क्षेत्र के गांव नगला औहावा निवासी छोटू दास की जब आर्मी में नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने घर-बार त्याग दिया और संत का भेष धारण कर कृष्ण भक्ति में लीन हो गए। यमुना स्थित गूदरिया आश्रम पर रहकर भक्ति में लीन हो गए। छोटू दास इस समय लगातार कृष्ण का नाम जपते रहते हैं और गांव की परिक्रमा लगाते नजर आते हैं। छोटूदास चार भाई हैं। उनके दो बड़े भाई इस समय आर्मी में हैं, जबकि एक भाई किसान है। बाबा छोटूदास चौथे नंबर के हैं। बाबा के दर्शन के लिए आसपास ही नहीं, बल्कि दूरदराज से लोग आ रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें