एकादशी पर शनिवार को आराध्य के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर दर्शनार्थियों से खचाखच भर गया। रास्ते जाम हो गए और महिलाएं व बच्चे भीड़ में चीख पड़े। वहीं बाहर मार्गों पर कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने धक्का-मुक्की के बीच किसी तरह आराध्य के दर्शन किए। तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वीकेंड होने के कारण भीड़ नियंत्रण के लिए होने वाली व्यवस्थाएं फेल दिखीं। एकादशी पर दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर दर्शनार्थियों से खचाखच भर गया। श्रद्धालुओं ने धक्का-मुक्की के बीच किसी तरह आराध्य के दर्शन किए। बच्चे और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।