फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महाशिवरात्रि पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि से काशी विश्वनाथ भेजा जाएगा दिव्य प्रसाद

अरुन पाराशर Updated Wed, 04 Feb 2026 06:41 PM IST

मथुरा में इस बार महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि से काशी विश्वनाथ धाम के लिए दिव्य प्रसाद भेजा जाएगा। इसे लेकर श्रीकृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान के द्वारा सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पहली बार आयोजित किए जा रहे इस आयोजन के संबंध में श्रीकृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी आठ फरवरी को श्रीकृष्ण जन्मभूमि से काशी विश्वनाथ धाम वाराणसी के लिए दिव्य प्रसाद रवाना किया जाएगा। प्रथम बार आयोजित किए जा रहे इस आयोजन को लेकर श्रीकृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा एवं संस्थान के सदस्य हिंदूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं काशी विश्वनाथ धाम के मध्य पावन नवाचार के भाव से इस नई व्यवस्था को पूरा कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सवा मन फलाहारी लड्डू फल पंचमेवा बाबा विश्वनाथ एव भगवती अन्नपूर्णा के वस्त्र एवं श्रंगार के साथ सुगंधित द्रव्य सहित अन्य सामग्री शास्त्रीय मान्यताओं एवं परंपराओं के साथ विधि विधान से मंदिर के पूजाचार्य के मध्य सजे हुए वाहन से काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें