फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली वाहनों की फिटनेस तीन दिन में कराएं, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम चंद्र प्रकाश सिंह

Arun Parashar Updated Mon, 24 Aug 2026 09:37 PM IST

मथुरा में 15 दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय यान परिवहन समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और बच्चों के सुगम आवागमन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और स्कूली वाहनों के संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने तीन दिन के भीतर सभी अनफिट वाहनों की फिटनेस परिवहन कार्यालय से कराने के निर्देश दिए। प्रत्येक स्कूल बस में फर्स्ट एड बॉक्स, सीट बेल्ट, अग्निशामक यंत्र और खिड़कियों पर ग्रिल/जाल लगाना अनिवार्य है। चालकों के पास न्यूनतम 5 वर्ष पुराना भारी वाहन लाइसेंस, पुलिस सत्यापन और चरित्र प्रमाण पत्र होना जरूरी है। समय-समय पर नेत्र परीक्षण व प्रतिमाह काउंसलिंग कराई जाए। कबाड़ हो चुके या निष्प्रयोज्य वाहनों का पंजीयन तत्काल रद्द कराया जाए। सुरक्षा नि

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें