मथुरा के बलदेव में बाढ़ प्रभावित गांवों नगला हगा, गढ़ी नहचला में जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने निरीक्षण किया। अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। कहा कि किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी। सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, स्टीमर है, आने-जाने की सुविधा रहेगी। मेडिकल टीम व पुलिस व्यवस्था रहेगी, पानी कम होने पर स्थायी समाधान कराया जाएगा। ब्लाॅक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर ने बताया कि 4-5 गांव की 3000 आबादी प्रभावित हैं। आवश्यक सुविधाएं मिलें, स्थाई समाधान हो। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश, एसडीएम कंचन गुप्ता, नायब तहसीलदार साविका शर्मा, तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।