फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वृंदावन में सर्दी के साथ कोहरे की दस्तक, घने कोहरे में श्रद्धालुओं ने लगाई परिक्रमा

अरुन पाराशर Updated Sun, 14 Dec 2025 10:35 AM IST

सर्दी का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। रविवार की सुबह वृंदावन समेत आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए और लोग बेहद सतर्क होकर आवागमन करते दिखे। वहीं दूसरी ओर घने कोहरे और ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही वृंदावन की परिक्रमा मार्ग पर निकले और जयकारों के साथ परिक्रमा लगाई। कोहरे में लिपटा परिक्रमा मार्ग भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। गिरिराज जी परिक्रमा मार्ग पर भी कोहरे की चादर छाई रही। इसके बीच ही श्रद्धालुओं ने परिक्रमा लगाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें