कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश की लहर है। इस हमले में आतंकियों ने हिंदू तीर्थयात्रियों की धर्म पूछकर बर्बर हत्या कर दी। इस हमले पर प्रसिद्ध कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने बयान देते हुए कहा कि अब आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त आ गया है। देवकीनंदन महाराज ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता वह यह हिम्मत कहां से लाते हैं? जब पहलगाम में धर्म पूछ-पूछकर हिंदुओं को गोली मारी गई तो कैसे कहा जा सकता है कि ये इस्लामिक आतंकवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि सदियों से भाईचारे की भेंट सिर्फ सनातनी ही चढ़ रहे हैं। अब बहुत हो गया अब और सहन नहीं किया जा सकता। धर्मगुरु ने दो टूक शब्दों में कहा जो लोग गोली की भाषा समझते हैं, उन्हें बोली नहीं, गोली की भाषा में जवाब देना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। कहा, पाकिस्तान का नामोनिशान मिटाने की जरूरत है।