बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के हिन्दू राष्ट्र के बाद अब किसान राष्ट्र की मांग शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिष्य शैलेंद्र योगिराज सरकार ने उठाई है। बृहस्पतिवार की शाम मथुरा के कोसीकलां में शैलेंद्र योगिराज ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि हिन्दू राष्ट्र से लोगों का पेट नहीं भरेगा। लोगों का पेट किसानों से ही भरेगा। किसान भारत की आत्मा है।