फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डकैतों ने नौ साल पहले मां-बाप की कर दी थी हत्या, बेटी ने भी जान दी... फिर भी न मिला न्याय

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र की अमर कालोनी निवासी एक बेटी ने अपने माता-पिता के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए अपनी जान की आहुती तक दे दी, लेकिन पुलिस सात साल बाद भी किसी हत्यारे को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अब तो मृतक के बेटे और उसकी दूसरी बेटी को न्याय की उम्मीद भी खत्म हो गई है। हाईवे थाना क्षेत्र की अमर कालोनी में 8 मार्च 2017 को ट्रक ड्राइवर बनवारी लाल के घर में डकैती की वारदात हुई। डकैतों ने बनवारी लाल और उनकी पत्नी रविवाला की निर्मम हत्या कर दी। डकैती और पति-पत्नी की हत्या के बाद मौके पर पुलिस के अधिकारियों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन आठ माह बाद भी पुलिस किसी हत्यारे को पकड़ नहीं सकी। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए मृतक की बड़ी बेटी राखी लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाती रही, लेकिन उसे कहीं से कोई सहायता नहीं मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें