मथुरा के जमुना पार थाना क्षेत्र में शनिवार रात को अनुसूचित जाति के युवकों की शादी समारोह में घुड़चढ़ी और डीजे बजाने पर विवाद हो गया। इस घटना में एक लड़की और एक व्यक्ति चोटिल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के बाद बरात दाऊजी के निकट स्थित गांव की ओर रवाना हो गई।