फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एक लाख आठ हजार दीपों से रोशन हुआ चीर घाट, अंतरराष्ट्रीय पहलवान खली भी पहुंचे

वृंदावन में यमुना का चीरघाट एक लाख आठ हजार दीपों की रोशनी जगमगा हो उठा। कार्तिक पूर्णिमा और देव दिपावली के पावन अवसर पर सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज के सानिध्य में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिलीप सिंह राणा उर्फ खली ने यमुना आरती की। वृंदावन धाम में पिछले तीन दिनों से सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज के सानिध्य में श्री राधामाधव महोत्सव मनाया जा रहा है। इस महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिलीप सिंह राणा उर्फ खली ने यमुना आरती की। इस मौके पर यमुना में नौका विहार के लिए पहुंचे सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज एक विशेष रुप से तैयार की गई नौका में सवार हुए। राधा माधव महोत्सव में भाग लेने आए अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिलीप सिंह राणा उर्फ खली के आने की खबर लगते ही बड़ी संख्या में लोग जा पहुंचे। इतना ही नहीं खली की एक झलक पाने के लिए लोग यमुना के दोनों छोर पर इंतजार करते दिखाई दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें