छाता। तहसील परिसर में सोमवार को 'गौ सम्मान आह्वान' अभियान के तहत भक्तों का हुजूब देखने को मिला। गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और उनके संरक्षण की मांग को लेकर हजारों की संख्या में गौ भक्त एकजुट हुए। तहसील पहुंचने से पूर्व, गौ भक्तों ने छाता कस्बे के प्रमुख मार्गों से एक भव्य रैली निकाली। गौ माता की जय के नारों और जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। कस्बे के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए यह काफिला तहसील परिसर पहुंचा, जहां गौ भक्तों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता को सौंपा। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।