फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चार दिन से लापता किशोरी का नहीं लगा सुराग, हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 09:39 PM IST

तीर्थनगरी मथुरा के राया थाना क्षेत्र से लापता किशोरी का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव है। बीती 17 सितंबर को गांव से राया आ रही नाबालिग किशोरी लापता हो गई है। घटना में दूसरे समुदाय के युवक का नाम आने से माहौल गर्म है। नाबालिग किशोरी को बरामद और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने थाने का घेराव किया था। घटना के बाद से पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है। एसपी सिटी डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि किशोरी को तलाशने के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी हैं। हरियाणा, दिल्ली, फैजाबाद सहित अन्य स्थानों पर तलाश की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें