मथुरा में हाईवे थाना क्षेत्र में सोमवार रात भरतपुर की ओर से मथुरा आ रहे टेंपो में गांव तारसी के समीप बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में टेंपो सवार दो लोगों को मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मृतकों के परिजन को सूचना दे शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों में एक अपनी बेटी की शादी के लिए लड़का देखकर लौट रहे थे तो दूसरे खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे।