फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आलीशान गेट, फैंसी स्ट्रीट लाइट: गोवधर्न में बन रही शानदार कॉलोनी पर चला बुलडोजर, सबकुछ कर दिया ध्वस्त

Dhirendra Singh Updated Wed, 15 Jul 2026 12:47 PM IST

मथुरा के छाता-गोवर्धन रोड पर धेनू वाटिका (जेएसकेएस फेस-3) के नाम से काटी जा रही एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण के अनुसार, अरविंद झा और अमित अतरी नामक व्यक्तियों द्वारा छाता-गोवर्धन रोड पर स्थित गांव सांखी क्षेत्र में लगभग 40 एकड़ भूमि पर बिना किसी अनुमति के बाउंड्रीवाल का निर्माण और प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा था। यह कृत्य उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम के प्रावधानों का सीधा उल्लंघन था। पूर्व में, 5 जून 2023 को इस अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के आदेश दिए गए थे, लेकिन भू-माफियाओं ने प्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें